जीवन में आकर्षण के नियम का प्रयोग कैसे करें| Law of Attraction in Hindi

आकर्षण का नियम यह है ,कि हम अपने जीवन में जो चाहते हैं ,वह पा सकते हैं। इसे पाने के लिए आपको अपने विचार सकारात्मक और कर्म सकारात्मक रखने होंगे। इन सकारात्मक विचारों के आकर्षण की शक्ति से आप आपको जो चाहिए वो पा सकते हैं। सफलता के लिए आकर्षण का नियम का प्रयोग कैसे करें यह हम आगे पढ़ेंगे।

1.निर्णय लें

पहली स्टेप आकर्षण के नियम को प्रयोग करने की यह है ,कि आपको जीवन में क्या चाहिए इसका निर्णय लेना होगा। आपको क्लियर कट निर्णय लेना होगा कि आपको जीवन में क्या बनना है ?आपको क्या करना है ?और आप क्या पाना चाहते हैं ?


आपको अपने जीवन में एक ध्येय निश्चित करना होगा। आपको जो चाहिए ,वह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। सिर्फ यही नहीं की, मुझे अमीर बनना है। मुझे खुश रहना है ,बल्कि यह स्पष्ट होना चाहिए, मुझे कितना अमीर बनना है। उसके लिए मुझे कितना पैसा चाहिए। मुझे खुश रहने के लिए क्या चाहिए। आपके अस्पष्ट ध्येय आपको अस्पष्ट ही रिजल्ट देंगे।


कल्पना करो कि, आपको कहीं घूमने जाना चाहते हैं। आप घर से बाहर निकलते हैं। अपने गाड़ी के ड्राइवर को बोलते हैं। चलो घूमने चलते हैं। वह आपसे पूछेगा कहाँ जाना है और आप उसे कहोगे चलो कहीं भी , तो आपको वह कहीं भी ले जा सकता है। जो आपको पसंद हो ,या ना हो ,लेकिन अगर आपने पहले ही निर्णय लिया है ,कि आपको कहाँ जाना है ,तो आपको वह सही जगह पर ही ले जाएगा। जो आपको पसंद है , इसलिए जीवन में भी आपको क्या चाहिए ? इसका निर्णय आपका फिक्स होना चाहिए। तभी आप उसे पा सकते हैं


कुदरत का ऐसा ही है ,अगर आपको जो चाहिए ,वह सही मैसेज अगर आप उसे भेजेंगे , तो कुदरत कंफ्यूज ना होकर आपको वही देगी ,जो आपको चाहिए। इसलिए जीवन में आपका ध्येय स्पष्ट होना चाहिए , की आपको जीवन में क्या चाहिए। इसका निर्णय लें।

2. कुदरत से माँगना होगा।

आपको जो चाहीये वो आपको कुदरत से माँगना होगा। इसके लिए आपको उसे पहले वर्तमान काल में कागज पर लिखना होगा। जैसे कि आपको एक बड़ा घर चाहिए ,तो आपको कागज पर लिखना होगा कि, “मैं एक बड़े घर में रह रहा हूं।” पर यह नहीं लिखना कि ,”मैं भविष्य में बड़ा घर खरीद लूंगा।” अगर आपको जो चाहिए वह लिखते हैं, और उसे हर दिन पढ़ते हैं। तो आप अपने सबकॉन्शियस मन को आपको जो चाहिए वह प्राप्त करने के लिए तैयार करते हैं।

3. कल्पना करें। Visualization

आपको जो चाहिए उसकी कल्पना करना जरूरी है। विज्ञान ने यह सिद्ध किया है ,कि कल्पना करना यह एक पावरफुल टेक्निक है। जिससे आप आपको जो चाहिए वह पा सकते हैं। आपके स्किल improve कर सकते हैं।


जब आप कल्पना करते हैं ,तब आपका दिमाग जो आप कल्पना कर रहे हैं, वह बात और जो सत्य है इसका फरक नहीं समझता। इसलिए आप जब कल्पना करते हैं ,तब आपका दिमाग इमैजिनेशन वर्ल्ड और रियल वर्ल्ड में जोअंतर है ,उसको पूरा करता है। इसके कारण आप अपना ध्येय आसानी से रियल वर्ल्ड पा सकते हैं।


ज्ञानी लोग मानते हैं की, आपको Visualization का उपयोग दिन में दो बार करना चाहिए। एक सोने से पहले और दूसरा सुबह उठने पर। इसको आपको हर दिन करना चाहिए। तभी आप विजुलाइजेशन में परफेक्ट बनेंगे और अपना ध्येय आसानी से पा सकेंगे।

4. महसूस करें। Feel It .

सफलता के लिए आकर्षण का चौथा नियम है, जो आप पाना चाहते हैं , उसे visualize इमोशन के साथ प्रैक्टिस करें। आप अपने धेय्य तभी पा सकते हैं ,जब आप विजुलाइजेशन इमोशन और फीलिंग के साथ करेंगे।


आप कल्पना कीजिए कि ,आप Apple खाना चाहते हैं ,तो आप क्या करेंगे ? आप जाकर फ्रीज खोलेंगे। आप देखेंगे उसमें बहुत सारे Apple हैं । आप कल्पना करके देख रहे हैं। उसमें से एक Apple उठाकर आप उसे महसूस कर रहे हैं। आप वह एप्पल लेकर किचन में जाते हैं। उसे Knife से काटकर आप एक टुकड़ा खा रहे हैं। अब आपके मुंह से पानी आएगा। आप Apple न खाते हुए भी Apple का टेस्ट महसूस करेंगे। इसे कहते हैं Visualization with Feeling जो आप अपने धेय्य के साथ करेंगे।


अपने धेय्य को Visualization के साथ महसूस करेंगे। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका मन मान लेता है कि आप जो कल्पना कर रहे हैं ,वह सत्य है। आप अपने धेय्य पर भरोसा उसे पाने के लिए एक्शन लेते है। तब आप अपने धेय्य को आसानी से पा सकते हैं ।

5. कृतज्ञता की भावना रखें।

जब आपको क्या चाहिए ? इसकी लिस्ट बनाते हैं। फिर उसे Visualize करते हैं। इसके साथ आपके पास जो है ,उसके प्रति कृतज्ञता की भावना होना भी जरूरी है।

जब आप आपके पास जो है उसके बारे में सोचते हैं , तो आप खुद को खुश और परिपूर्ण महसूस करते हैं। लेकिन जब आप सोचते हैं कि आपके पास क्या-क्या नहीं है , तब आप खुद मैं कमतरता महसूस करते हैं। आप जैसा सोचते हैं वैसी Vibration आप कुदरत को भेजते हैं। कुदरत फिर आपको वही देती है जो आप सोचते हैं।

6. भरोसा और विश्वास रखें।

आपको अपने धेय्य जो आप Visualize कर रहे हैं ,उनके ऊपर भरोसा और विश्वास होना चाहिए। अगर आप अमीर बनना चाहते हैं ,तो आपको खुद के ऊपर भरोसा और विश्वास होना चाहिए कि, आप अमीर बन सकते हैं। तभी आप अमीर बन जाएंगे।

इसके साथ आपको अपने गोल्स को हासिल करने के लिए एक्शन लेना भी जरूरी है। जब आप आपको जो चाहिए उसे पाने के लिए क्या करना होगा ,इसका ज्ञान लेंगे। फिर उसे पाने के लिए उस तरह की स्टेप्स लेंगे, तभी आप सक्सेसफुल बनेंगे।

7. छोड़ना सीखो।

अगर आपको नया कुछ चाहिए , तो आपको पुरानी मान्यताएं , आदतें , मानसिकता और व्यवहार छोड़ना होगा। जब आप इसे क्लियर कर पाएंगे , तभी आप नए के लिए जगह बना पाएंगे।


कल्पना कीजिए कि , आपके पास एक स्पंज है और उसमें पानी भरा हुआ है। अगर आप उस पानी को निचोड़ेंगे तभी आप उसमें नया पानी भर पाएंगे। जिंदगी का वैसा ही है, जब हम पुराना छोड़ेंगे तभी हम नया पाएंगे।

Leave a Comment