Best Motivational Thoughts For Students In Hindi । विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक विचार हिंदी में।

  1. आलसी इंसान का कोई वर्तमान और भविष्य नहीं होता।

2. अपनी क्षमताओं को पहचानने वाला इन्सान उसका इस्तेमाल सही समय पर, सही जगह पर करता है । ऐसे इंसान ही अपने जीवन में कामयाब होते हैं। 

3. अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कठोर फैसला लेना और अपनी कामयाबी को सुनिश्चित करना जरूरी है। 

4. किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आप में जबरदस्त उत्साह होना चाहिए। उसकी वजह से आपके अंदर आत्मविश्वास आता है। जो किसी भी काम में कामयाब होने के लिए बहुत जरूरी है। 

5. इन्सान मैं इतनी क्षमता होती है ,कि वह जैसा चाहे वैसा कर सकता है। बस उसमें आत्मविश्वास और उत्साह होना चाहिए। 

6.  जिसने आलस्य त्यागकर परिश्रम के सहारे अपने वर्तमान को सुधार लिया ,उसके भविष्य को बेहतर  होने से कोई भी रोक नहीं सकता। 

7. कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है , इसलिए जो इन्सान सफल होना चाहता है, उसे अपनी दुर्गुणों को खोना होगा। 

8. कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है , इसलिए कामयाबी की इच्छा रखने वाले इन्सान को कठोर परिश्रम करना ही होगा।

9. अगर आपने किसी कार्य को शुरू करने का उत्साह दिखाया है ,तो वह उत्साह वह कार्य जब तक पूरा नहीं होता ,तब तक बनाए रखना। 

10. जो लोग आज सफल दिखते हैं, उन्होंने कभी बहुत कठोर परिश्रम किया था, इसलिए आज वे सफल है। 

11. किसी भी इंसान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है ,कि वह कितना कार्यकुशल है। जो जितना कार्यकुशल होता है ,वह उतना ही सफल होता है। 

12. किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए चित्त की स्थीरता बेहद जरूरी है। 

13. जो भी साधन हाथ में हो कार्य की शुरुआत उन्हीं से करनी चाहिए। 

14. हमेशा धैर्य ,लगन औरआत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश जारी रखनी चाहिए। 

15. सफल लोगों को काम करने का अंदाज ही अलग होता है। यही अंदाज ही उन्हें अलग बनाता है और उनके कार्य को भी सफल बनाता है। 

16. जो इंसान भविष्य में अपने आप को कामयाब देखना चाहता है। तो उसे मौजूदा समय का सही उपयोग करना चाहिए। 

17. जिस इंसान के पास अपनी कार्य क्षेत्र से संबंधित जितना ज्यादा ज्ञान होता है। उतना ही उस इंसान को उस कार्य को अंजाम देना आसान होता है। 

18. जो भी पढ़ाई या कार्य हम खुशी से करते हैं। उसे कभी नहीं भूलते। 

19. किसी भी इंसान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है ,कि वह सही समय को पहचानने में कितना सफल होता है। 

20. सफलता की इच्छा रखने वाला इंसान धैर्यवान होना जरूरी है, क्योंकि धैर्यवान इंसान मुश्किल परिस्थिति का भी बेहद आसानी से सामना कर लेता है। 

2 thoughts on “Best Motivational Thoughts For Students In Hindi । विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक विचार हिंदी में।”

  1. Greetings from Colorado! I’m bored at work so I decided to check out your site on my iphone during lunch break.

    I really like the information you provide here and can’t wait to take a look when I get home.
    I’m amazed at how fast your blog loaded on my mobile ..
    I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, excellent blog!

    Reply

Leave a Comment