Study Tips In Hindi For Students| स्मार्ट स्टडी टिप्स

हर एक छात्र जिसको चाह है ,कि exam में अच्छे मार्क मिलने चाहिए। उसको Study Tips In Hindi For Students| जरूर मदद करेंगे।

Smart Study Tips For Students :-

1. हर दिन के पढ़ाई का प्लान बनाओ।

पढ़ाई के लिए जब आप टाइम टेबल बनाते हैं ,तो आपको पता होता है ,की आपको किस विषय के लिए कितना समय देना चाहिए। आप हर दिन अलग विषय लेकर उसे फिक्स टाइम देकर उसे पूरा करने में तभी सफल हो जाएंगे ,जब आप टाइम टेबल यानी प्लान बनाएंगे।

जब आप प्लान बनाकर पढ़ाई करते हैं, तब आपको निश्चित पता होता है की ,आपको क्या पढ़ना है और क्या बाकी है। इसको ध्यान में रखकर प्लान बनाएंगे तो सभी विषय की पढ़ाई करने में आप सफल होंगे। पढ़ाई करने के तनाव से बच जाएंगे ,इसलिए हर दिन के प्लान के साथ पढ़ाई करेंगे ,तो आप जरूर अच्छे ग्रेड पाएंगे।

2. सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करो।

रिसर्च में पाया गया है कि ,जो छात्र सुबह जल्दी उठ कर पढ़ाई करते हैं , उनको अच्छे ग्रेड प्राप्त होते हैं। लेकिन जो छात्र देर से उठते हैं ,उनको कम ग्रेड प्राप्त होते हैं।


जल्दी उठने से आपका पढ़ाई में मन लगता है। सुबह जब फ्रेश मूड से उठते हैं ,तब दिमाग में विचार कम होते हैं। सुबह पढ़ा हुआ जल्दी और लंबे समय तक याद रहता है। जल्दी उठकर पढ़ने से आपके पढ़ने की क्वालिटी अच्छी रहती है।

सुबह जब आप दो-तीन घंटे पढ़ते हैं ,तो आप बहुत सारी पढ़ाई करने में सफल हो जाते हैं। इसलिए सुबह दो-तीन घंटे की पढ़ाई आपको दिनभर की गई पढ़ाई के बराबर होती है।

3. Healthy आहार लें।

शोध के अनुसार पाया गया है कि जो छात्र पोषक भोजन खाते हैं ,उनकी स्मृति अच्छी होती है। पढ़ाया हुआ वे जल्दी से सीख जाते हैं और याद रखते हैं।

आप एक स्टूडेंट है ,तो आपको पढ़ाई में एकाग्र होना जरूरी है। इसके लिए आपको शांत रहना जरूरी है। आपको शांत (peaceful ) रहने के लिए आपका भोजन सात्विक होना जरूरी है ,क्योंकि अन्न का सीधा असर हमारे मन पर पड़ता है। जैसा अन्न, वैसा मन होता है। इसलिए peaceful मन के लिए उससे मिलने वाली एकाग्रता को पाने के लिए आपका भोजन शुद्ध और सात्विक होना चाहिए।

Healthy अन्न आपको ऊर्जा देता है। जिसकी आपको आपने जो टाइमटेबल बनाया है ,उसे पूरा करने के लिए जरूरी है। हेल्दी भोजन स्टूडेंट का आत्मविश्वास बढ़ाता है।

4. ऑनलाइन इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल करें।

आप आपकी किताब में जो पढ़ते हैं ,उसके रिलेटेड अगर आपको कुछ प्रॉब्लम होती है, तो उसका समाधान आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं। आपके पढ़ाई के टॉपिक के बारे में अगर आपको कुछ ज्यादा इंफॉर्मेशन चाहिए ,तो उसे भी आप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।

आप यूट्यूब पर वीडियो देख कर भी अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। आपको अच्छे ग्रेड पाने हैं ,तो किताब के साथ ऑनलाइन इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल करना जरूरी है।

5. पढ़ाई में निरंतरता रखो।

पढ़ाई मैं निरंतरता( consistancy ) महत्वपूर्ण है। Consistancy is key of success. जब आप निरंतरता से पढ़ाई करेंगे ,तो उसमें अच्छे ग्रेड पाने में आप जरूर सफल बन जाएंगे।

एक दिन आप आपने टाइमटेबल के हिसाब से अच्छी पढ़ाई करते हैं ,लेकिन दूसरे दिन आप बिल्कुल टाइमटेबल के हिसाब से पढ़ाई नहीं करते ,तो आप में निरंतरता का अभाव है। आप अच्छे ग्रेड पानी में कभी सफल नहीं होंगे।

6. नींद पूरी लें।

अपने दिमाग को फ्रेश रखने के लिए नींद पूरी लेना जरूरी है। जब दिमाग फ्रेश होता है, तब पढ़ा हुआ जल्दी और लंबे समय तक याद रहता है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती ,तब आपको थकावट महसूस होती है।

थकावट से आप अच्छे से पढ़ाई नहीं कर सकते। थकावट आपकी पढ़ाई की क्वालिटी पर असर डालती है। इसलिए नींद का मन और दिमाग के साथ सीधा रिलेशन है। अच्छी नींद आपको अच्छी पढ़ाई करने में महत्वपूर्ण होती है।

7. पढ़ते समय ब्रेक लें।

एक ही जगह पर बैठकर पढ़ाई करते हैं, तो कुछ देर के बाद आपका दिमाग थक जाता है। उसमें पढ़ाई के अलावा दूसरे विचार आने लगते हैं। पढ़ाई की क्वालिटी अच्छी नहीं रहती है। लेकिन जब आप पढ़ाई में बीच-बीच में ब्रेक लेते हैं, तब पूरी ऊर्जा के साथ आप पढ़ाई पर एकाग्र होते हैं। मन लगाकर पढ़ाई करते हैं।


ब्रेक में आप मोबाइल लेकर ना बैठे उसमें आप ज्यादा थक जाएंगे।


आप ब्रेक में क्या कर सकते हैं ?

  • अपने मनपसंद कुछ खा सकते हैं, पी सकते हैं।
  • अच्छा म्यूजिक सुन सकते हैं।
  • मोटिवेशनल वीडियो देख सकते हैं।
  • मोटिवेशनल कोट्स पढ़ सकते हैं।

8. मेडिटेशन करें।

सुबह उठने के बाद मेडिटेशन करने की आदत जरूर बनाए। मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है। मन में आने वाले विचार कम हो जाते हैं। दिमाग फ्रेश और ग्रहणशिल बनता है। इसके कारण पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।

एकाग्र मन से की गई पढ़ाई ,आपको exam में जरूर अच्छे ग्रेड लाकर देती हैं।

9. अपने फोन को दूर रखें।

आप जब भी पढ़ाई करने बैठते हैं ,आपका फोन साइलेंट रखे या दूर रखें। ताकि आप पढ़ाई में रुकावट ना महसूस करें। जब आप फोन को दूर नहीं रखते ,तब आप सोशल मीडिया पे अपना टाइम पास करने में समय बिताने लगते हैं। इसमें आपको पता भी नहीं चलता कि ,आपका समय कहाँ गया है।

फिर बाद में आपके मन पर तनाव आता है ,कि आपने समय बर्बाद किया। उसके बाद की पढ़ाई भी अच्छी नहीं होती।


अगर आपको पूरे फोकस के साथ और एकाग्रता से पढ़ाई करनी है ,तो आपका फोन जरूर दूर रखें।

10. परीक्षा से दोस्ती कर लेना।

जब आप हर दिन परीक्षा देने की आदत बनाते हैं ,तो परीक्षा का डर नहीं रहता। आपको परीक्षा दोस्त से मिलने जैसे लगती है।

आप बिना डर के शांत और एकाग्रता से आपने जो पढ़ाई की है ,उसको ध्यान में रखकर बड़ी आसानी से परीक्षा देने में सफल हो जाएंगे। अच्छे ग्रेड पाने में भी सफल हो जाएंगे।

Conclusion :- अगर आप एकाग्रता और Consistancy के साथ पढ़ाई करेंगे, तो आपको जरूर अच्छे मार्क मिलेंगे। इसके लिए आप Study Tips In Hindi For Students जरूर इस्तेमाल करें और एग्जाम में सफल बन जाए।

Leave a Comment