Blogging Se Paise Kaise Kamaye| ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए।

आप चाहते हैं की, Ghar Baithe Online Paise Kaise Kamaye तो आप यह ब्लॉग जरूर पढ़ना। इस ब्लॉग से मैं आपको बताऊंगा ,Blog Kaise Banaye जाता है।जिससे आप आसानी से ब्लॉग बना सकते है। Blogging Se Paise Kaise Kamaye इसकी भी पूरी जानकारी आपको पढ़ने को मिलेगी।

ब्लॉग कैसे बनाये।

ब्लॉगिंग का मतलब है ,इंटरनेट पर किसी टॉपिक के ऊपर पोस्ट लिखना। ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए डोमेन और होस्टिंग खरीदना होता है। डोमेन क्या होता है? इसका जवाब है, डोमेन एड्रेस होता है। और होस्टिंग वह जगह होती है जहाँ ब्लॉग की फाइल को स्टोर किया जाता है। जैसे की sochsesafalta.com यह डोमेन है और Hostinger, Godaddy,DreamHost, Bluehost, A2 Hosting,HostGator,SiteGround यह सब Hosting platform है।

ब्लॉगिंग के लिए डोमेन और होस्टिंग खरीदने के बाद आपको वर्डप्रेस इंस्टॉल करना होता है। इसके लिए आपको होस्टिंग प्रोवाइडर की वेबसाइट पर क्रिएट वेबसाइट का विकल्प होता है। वहाँ पर जाकर क्लिक करके आपको वर्ल्ड प्रेस इंस्टॉल करना होता हैं। जब आप वर्डप्रेस इंस्टॉल करते हैं, तब वर्डप्रेस का एडमिन पैनल आपके लिए खुल जाता है। इस एडमिन पैनल से आप अपने ब्लॉग पर आर्टिकल पोस्ट कर सकते हैं।

ब्लॉग को डिजाइन करे।

ब्लॉक को डिजाइन करने के लिए आपको ब्लॉग थीम और प्लगइन की जरूरत होती है। वर्डप्रेस पर आपको हजारों मुफ्त और पेड़ थीम मिल जाएगी। जिसका इस्तेमाल करके आप अच्छा ब्लॉग बना सकते हैं। ब्लॉग थीम सेट करने के बाद आपको एडमिन पैनल में प्लगइन का विकल्प मिलता है। वहाँ जाकर एड न्यू में क्लिक करके आपको आपका ब्लॉग फास्ट और SEO Friendly बनाने के लिए कुछ Plugin इंस्टॉल करने पड़ते हैं। जैसे कि Yoast SEO, Contact Form 7, WP Super Cache, Easy Table of content, Jetpack, Akismet Antispam

इसके बाद आपको पोस्ट कैटेगरी में डालने के लिए टॉप मेनू बार क्रिएट करना पड़ता है। इसके अलावा आपको कुछ पेजेस भी क्रिएट करने की जरूरत होती है। जिसे आप एडमिन पैनल से पेजेस के सेक्शन में जाकर ऐड न्यू में क्लिक करके क्रिएट कर सकते हैं। जैसे कि About Us , Contact Us, Privacy Policy,Terms and Conditions, Desclamier इन पेजेस की जरूरत आपको ब्लॉग को गूगल ऐडसेंस से मोनेटाइज करने की टाइम पर होती है।

ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखते हैं।

  • ब्लॉग पोस्ट लिखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
  • सबसे पहले वर्डप्रेस के अकाउंट पर लॉगिन करके वर्डप्रेस डैशबोर्ड मैं जाए।
  • डैशबोर्ड में पोस्ट के सेक्शन में जाकर ऐड न्यू के ऊपर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको ऐड टाइटल का सेक्शन मिलेगा। इसमें आपको टाइटल ऐड कर के नीचे १००० वर्ड का आर्टिकल लिखना होगा।
  • बाद मैं आपको पब्लिश के बटन पर क्लिक करके अपनी पोस्ट प्रकाशित करनी होगी।
  • इस आर्टिकल में आपको फीचर इमेज ,टैग्स ऐड करने होंगे और आपको SEO के सेक्शन में जाकर आर्टिकल का SEO भी करना होगा।

How To Earn Money From Blogging | ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए।

ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आना बहुत जरूरी है। जितना ज्यादा ट्रैफिक आपके ब्लॉग पर आएगा उतना ज्यादा पैसा आप ब्लॉगिंग से कमा सकते हैं। ज्यादा ट्रैफिक आने के लिए आपको अपने ब्लॉक के कंटेंट की क्वालिटी अच्छी रखनी होगी और ब्लॉग का अच्छे से SEO करना होगा। तो चलिए ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के तरीके जानते हैं।

1. Google Adsense से पैसे कमाए।

गूगल ऐडसेंस अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करके हम उस पर विज्ञापन लगा कर पैसे कमा सकते हैं। गूगल ऐडसेंस आपके ब्लॉग को मोनेटाइज करने के लिए आपको गूगल ऐडसेंस से अप्रूवल लेना पड़ता है। इसके पहले आपके ब्लॉग पर १५-२० पोस्ट पब्लिश होनी चाहिए। अच्छा ट्रैफिक भी चाहिए। तभी आपको गूगल ऐडसेंस से अप्रूवल मिलता है। आपके ब्लॉग पर विज्ञापन दिखने लगते हैं और कोई क्लिक करता है तो आपको पैसे मिलते हैं।

2. Affiliate Marketing से पैसे कमाए।

अगर आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आता है और आप online money earn करना चाहते हैं ,तो एफिलिएट मार्केटिंग एक अच्छा विकल्प है। एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपको एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वाइन करना होता है। फिर क्लाइंट के कोई भी प्रोडक्ट का लिंक अपने ब्लॉग पर लगाया जाता है। फिर इस लिंक पर क्लिक करके अगर कोई विजिटर प्रोडक्ट खरीदता है , तो बदले में आपको यानि ब्लॉगर को कमीशन मिलता है।इस तरह से ब्लॉग से पैसे कमाए जाते हैं।

3. Ezoic के द्वारा पैसे कमाए।

Ezoic गूगल ऐडसेंस की तरह एक ऐड नेटवर्क है। Ezoic से पैसे कमाने के लिए आपको गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल होना जरूरी है। Ezoic से पैसे कमाने के लिए आपको ऐडसेंस को Ezoic के साथ लिंक करना होता है। या डायरेक्टली आप Ezoic के वेबसाइट पर जाकर साइन अप करके के Ezoic के साथ जुड़ सकते हैं।

4. Banner ऐड लगाकर पैसे कमाए।

आप अपनी ब्लॉग पर बैनर ऐड लगाकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको क्लाइंट के साथ बातचीत करके अपनी डील फाइनल करनी होगी। क्लाइंट आपसे संपर्क कर सकें इसलिए आपको अपनी ईमेल आईडी अबाउट्स के पेज में डालनी होगी। जिससे क्लाइंट ईमेल से आप से संपर्क कर सके।

5. Sponsor Post से पैसे कमाए।

जब आपके ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आने लगे। आपका ब्लॉग रैंक करने लगे तब कोई कंपनी आपके पोस्ट के रिलेटेड उनके प्रोडक्ट को आपके ब्लॉग पर प्रमोट करने को कहेगा। इसके बदले में वे आपको पैसे देंगे। या प्रोडक्ट रिलेटेड पोस्ट लिख के वे अपना प्रोडक्ट प्रमोट करने को बोलेंगे। इस तरह स्पॉन्सर पोस्ट से पैसे कमा सकते हैं।

6. Freelancer बनके पैसा कमा सकते हैं।

आपने ब्लॉग वेबसाइट पर कोई सर्विस बेचकर पैसा कमा सकते हैं। या फिर अपनी ब्लॉग वेबसाइट पर कम ट्राफिक है ,तो आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट पर जाकर अपने आपको रजिस्टर कर सकते है। आपने पोर्टफोलिओ मैं अपना ब्लॉग क्लाइंट को दिखा कर वहाँ से काम प्राप्त कर सकते हैं।

7. Online Course बेचकर पैसे कमाए।

आप अपनी नीच के अनुसार एक अच्छा कोर्स बना सकते है। अपने ब्लॉग के माध्यम से उसे प्रमोट कर सकते हैं। कोर्स को बेचकर पैसे कमा सकते हैं। आपका कोर्स अगर वैल्युएबल होता है ,तो कोर्स खरीदने वाले लोग दूसरे लोगों को भी आपका कोर्स सजेस्ट करेंगे। आपको उससे अच्छी कमाई होगी।

8. E-book बेचकर पैसे कमाए।

आप आपको जिस विषय में महारत हासिल है। जिस पर आप अच्छे से लिख सकते हैं। लोगों की मदद कर सकते हैं। उस विषय पे कंप्यूटर पर एमएस वर्ड पर अच्छे से पेजेस लिखिए। उसको पीडीएफ में कनवर्ट किजिये। अच्छा कवर पेज बनाइए। उसको अपनी ब्लॉक पर प्रमोट करके सेल किजिये।

Conclusion:- इस तरह से ऊपर के किसी एक तरीके को चुनकर आप ब्लॉग्गिंग से पैसे कैसे कमाए।इसका समाधान मिल जायेगा।

Leave a Comment